मिर्ज़ापुर नरायनपुर में नर्सेज की ट्रेनिग में छात्राओ से वसूले गए अवैध पैसे को लेकर सपा करेगी संघर्ष
मिर्ज़ापुर नरायनपुर में छात्राओ को नर्सेज की ट्रेनिग के नाम पर अवैध वसूले गए 50 , 50 हजार रुपये को लेकर समाजवादी पार्टी ने छात्राओ का पैसा वापस करने व डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की माॅग किया है , सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मुकदमा दर्ज न होने पर सपा सड़को पर उतरेगी , हम आपको बता दे कि नर्सेज की ट्रेनिग के नाम पर नरायनपुर स्थित एक संस्था के डायरेक्टर ने संस्था संचालित कर नरायनपुर मे गरीब छात्राओ से प्रवेश के नाम पर 50-50 हजार रूपया व परीक्षा के नाम 5 हजार रूपया प्रति छात्राओ से वसूला गया था , बताया गया कि छात्राओ को एवज में फर्जी सर्टिफिकेट दिया गया था , जिसको लेकर छात्राओ द्वारा जिला मुख्यालय पर कुछ दिनों पहले प्रदर्शन भी किया था , उसी धनराशि वसूलने व फर्जी सर्टिफिकेट की जाॅच के लिए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने आज मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर जाॅच कर कार्यवाही करने की माॅग की है , जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि छात्राओ से भारी भरकम राशि वसूली गई है , डायरेक्टर के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया तो समावजादी पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है आन्दोलन के लिए बाध्य होगी , जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल संस्था के बारे में जाॅच करने के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट आने पर जिलाधिकारी से मिलकर छात्राओ से प्रवेश के नाम पर जो पैसा वसूला गया उसे वापस करने के लिए कहा गया है , इस मौके पर छात्रा कुसुमलता, काजल गुप्ता, संन्ध्या भारती, सविता, शशिकला, अहमद नवाज, नागेन्द्र तिवारी, सोकिम अहमद, हरिशंकर यादव, झल्लू यादव, अनीस खान, विजय मौर्या व अन्य लोग मौजूद रहे ,