मिर्ज़ापुर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों के खिलाफ की कार्यवाही
मिर्ज़ापुर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने आज नगर पालिका के घण्टाघर स्थित कार्यालय पहुँचकर औचक निरीक्षण किया, जहां से पिछले कई दिनों से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में जनता द्वारा पालिकाध्यक्ष को लगातार शिकायत मिल रही थी, औचक निरीक्षण के दौरान जन्म-मृत्यु सम्बंधित फ़ाइलो की पालिकाध्यक्ष ने जांच की तो उसमे लापरवाही मिली, लापरवाही बरतने वाले एक कर्मचारी से स्पष्टीकरण पूछते हुए उनके पटल को बदलने का आदेश जारी किया , इसके साथ ही नपाध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले एक सफाई नायक के खिलाफ भी कार्यवाही की, इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, आशुकांत चुनाहे,सभासद अलंकार जायसवाल, शरद सरोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे ,