मिर्ज़ापुर नगर में संचालित जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा तेरह जुआरी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर नगर के कोतवाली कटरा क्षेत्र के दो जगहों पर संचालित जुए के अड्डे पर बीती रात पुलिस ने छापामार कर जुआ खेल रहे तेरह जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर जुआ के फड़ से ताश की गड्डी के साथ 11320 रुपया बरामद किया , काफी दिनों से अलग अलग क्षेत्रो में जुआ होने की सूचना लगातार पुलिस तक पहुच रही थी , बीती रात क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ दो अलग अलग जगहों चल रहे जुआ के अड्डे पर दबिश देकर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया , एक जगह पुलिस की छापेमारी में तीन लोग 1. उमेश कुमार सोनी उर्फ मौसीया, 2. आशीष शाहू, 3. शशीराज कुशवाहा उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया , मालफड़ से ₹ 5500/- एवं तीन ताश की गड्डी बरामद हुआ , वही दूसरी जगह छापेमारी में 10 लोग 1. चन्द्रबली, 2.गंगाराम, 3. उमाशंकर, 4. शिवनारायण , 5.पप्पू खाँ, 6. अनिल सोनकर, 7. गप्पू, 8. शनि यादव, 9. फकरूद्दीन, 10 मून्नू को पुलिस ने गिरफ्तार कर मालफड़ से 4730 रुपये के साथ यह भी ताश की गड्डी बरामद किया , पुलिस ने सभी पर कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए न्यायालय भेज दिया ,