मिर्ज़ापुर नगर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने का पालिका टीम द्वारा अभियान जारी
मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल और पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता के निर्देश पर पालिका के कर्मचारियो द्वारा नगर में निराश्रित गौवंशो को पकड़ने का अभियान चलाया गया , नगर पालिका परिषद के कर्मचारियो द्वारा आज के अभियान में नगर के विसुन्दरपुर , सिविल लाइन , कचहरी पेट्रोल पंप तिराहे से कई छुट्टा पशुओ को पकड़ा गया , छुट्टा पशुओ को पकड़ने के लिए आज के अभियान में पालिका टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी , नगर पालिका परिषद द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार नगर क्षेत्र में छुट्टा एवं पालतू गौवंशो को पकड़कर गौशाला भेजा जा रहा है , नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल का कहना है कि सड़क मार्ग पर चलने वाले लोग सुरक्षित रहे , इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है , पालतू पशुओ के पकड़ने जाने पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि पालिका जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है ,