मिर्ज़ापुर नगर में खाली घरों का दिन में रेकी और रात में चोरी करने वाले गैंग के दोनों शातिर चोर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल से घूम घूम ताला बंद खाली घरों का दिन में रेकी कर रात को उस घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के दो शातिर चोरों को पुलिस ने चोरी के 3 लाख रुपये के माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा, थाना कोतवाली कटरा और एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरों को पकड़कर उनके कब्जे से 03 लाख रूपये चोरी के आभूषण बरामद किये, दरसल राजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व0 अमर बहादुर सिंह ने थाना कटरा कोतवाली में तहरीर दिया कि उनकी गैरमौजूदगी में चोरों द्वारा घर में घुसकर आलमारी में रखे आभूषण व नगद पैसा हो गया, पुल्स ने मुखबिर की सूचना, व भौतिक, इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर आज थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास से अभियुक्त 1- वाहिद उर्फ कलिया पुत्र वहीद अहमद निवासी कन्तित सरीफ थाना विन्ध्याचल व 2. विकास सोनी पुत्र स्व0 कृपाशंकर सोनी निवासी गणेशगंज थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से चोरी के करीब 03 लाख रूपये का आभूषण व चोरी में प्रयोग मोटर साइकिल HR 06 R 5318 बरामद कर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेजा दिया, पुलिस के अनुसार दोनो पर चोरी सम्बंधित 15 मामले पहले से दर्ज है,