मिर्ज़ापुर नगर में CWR की सफाई के कारण सात वार्डो में 7 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक जलापूर्ति बाधित रहेगी
मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद के प्रधान कार्यालय पर आज शाम सभासदों , जलकल अभियंता एवं गंगा प्रदूषण के नगरीय सहायक अभियंता के साथ बैठक किया गया , बैठक में CWR की सफाई के कारण जिन सात वार्डो में पांच दिनों तक जलापूर्ति बाधित रहेगी उन वार्डो में पानी सप्लाई करने के लिए रणनीति पर चर्चा किया गया , दरसल CWR है क्या पहले आप इसको समझ ले , टांडा से आने वाली पानी को सीडब्ल्यूआर की टंकी में एकत्रित कर पानी को फिल्टर करने के बाद लोगो के घरों तक सप्लाई किया जाता है , लोगो को स्वस्थ रखने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा समय समय पर उस टँकी को साफ कराया जाता है , उसी क्रम में आगामी 7 दिसम्बर से लेकर 11 दिसम्बर तक टंकी की साफ सफाई होते समय सात वार्डो में जलापूर्ति बाधित रहेगी , जिसमे उत्तरी सबरी , दक्षिणी सबरी , संगमोहाल , बुंदेलखंडी , महंथ शिवाला , मकरी खोह एवं गणेशगंज वार्ड शामिल है , 11 दिसम्बर तक इन वार्डो में अस्थायी जलापूर्ति बहाल रखने के लिये आज नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अधिकारियों संग बैठक कर सभी को निर्देशित किया कि इन पांच दिनों तक सातो वार्डो में मिनी ट्यूबवेल , हैंडपंप एवं टैंकरों की मदद से जलापूर्ति सप्लाई करायी जाय , इन वार्डों में लगे हैंडपंपों को भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है , किसी भी कीमत पर वार्ड की जनता को पानी के दिक्कतों का सामना न करना पड़े , इस मौके पर पांचों वार्डो के सभासद के साथ जलकल अभियंता एवं गंगा प्रदूषण के नगरीय सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारी लोग मौजूद रहे ,