मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष मुख्यमंत्री के स्वागत से लेकर निरीक्षण तक साथ साथ दिखाई पड़े
मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल मुख्यमंत्री के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आगमन पर स्वागत करने से लेकर विन्ध्याचल दर्शन पूजन और विन्ध्य कॉरिडोर के निरीक्षण तक साथ साथ दिखाई पड़े , एक ओर जहा पूरा प्रशासन अमला मुख्यमंत्री के अगुवाई में लगा रहा तो वही नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के सैकड़ो कार्यकर्ता प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीपैड से लेकर विन्ध्याचल तक सड़क मार्ग पर जगह जगह जयकारे के साथ स्वागत करते दिखाई पड़े , स्वंयम नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर निरीक्षण के दौरान तक उनके साथ रहे , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल से वार्ता करते हुए कहा कि नवरात्र में विन्ध्याचल में साफ-सफाई और पानी वगैरह का आप स्वंयम विशेष ध्यान रखियेगा , दूर दराज से आने वाले दर्शनार्थियो को किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए , जिस पर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जी को भरोसा दिया कि मैं स्वंयम नवरात्र के दिनों में प्रति दिन मेला क्षेत्र का निरीक्षण करता रहूंगा , किसी भी दर्शनार्थी को माँ के धाम किसी प्रकार की कोई दिक्कत पालिका सम्बंधित कार्यो से नही होगा , मुख्यमंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के कार्यकाल में हुए कार्यो की सराहना किया ,