मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मोदी जी की माँ के निधन पर जताया शोक
मिर्ज़ापुर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माँ हीराबेन के निधन पर नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शोक जताते हुए गहरी संवेदना प्रकट किया , बीते कई दिनों से मोदी जी की माँ हीराबेन को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उनको अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया था , जहा डॉक्टरों के उपचार के बाद उनकी हालत को स्थिर बताया गया था , लेकिन शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस लीं और देश को अलविदा कह गयी , वह सौ साल की थी , उनके निधन की सूचना मिलने पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी , ये खबर लगते ही भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं के साथ विपक्षी दलों के नेताओ ने भी मोदी जी की माँ हीराबेन के निधन पर शोक जताया है , इस मौके पर नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है , प्रधानमंत्री की माँ उनके जीवन की प्रेरणास्त्रोत थी , मोदी जी जब भी कोई शुभ काम करने जाते थे , तो पहले वह अपनी मां का आर्शीवाद लेते थे , बेटे के प्रधानमंत्री होने के बावजूद बहुत ही सादा जीवन व्यतीत करती थी , उनके जाने से जो खालीपन आया है , उस जगह को कोई नही भर पायेगा , प्रधानमंत्री जी ने आज देश के लिए एक और मिसाल कायम किया जो कि अपने माँ को मुखाग्नि देने के बाद ही देश की सेवा में लग गए है ,