मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी श्याम सुन्दर केशरी ने चार सेट में किया नामांकन
मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेत्युत से घोषित प्रत्याशी श्याम सुन्दर केशरी ने आज चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया , नामांकन दाखिल होने से पहले जनपद के तमाम भाजपा नेताओ व पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका परिषद के भाजपा प्रत्याशी श्याम सुन्दर केशरी ने निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के साथ महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया , तमाम नेताओ व कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुचे , जहा पर उन्होंने चार सेट में अपना नामांकन दाखिल किया , उसके बाद सिटी क्लब में आयोजित नामांकन जनसभा स्थल पर पहुचे , जहा जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील किया गया , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का लोगो से आग्रह किया , इस मौके पर प्रयागराज से आये विधायक सिदार्थ नाथ सिंह , सांसद राम सकल , प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल नगर विधायक , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल , भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई बड़े नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ,