मिर्ज़ापुर नगर निकाय व नगर पंचायत चुनाव में 03:00 बजे तक 40.35 प्रतिशत हुआ मतदान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग क्षेत्रो में नगर पालिका परिषद के चुनाव के लिए जनपद मिर्जापुर में 03:00 बजे तक 40.35% प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ , 03 बजे तक के मतदान के जारी आकड़ो में अहरौरा और चुनार के मतदाताओं में अपने क्षेत्र में मतदान का अच्छा प्रयोग किया , तो वही नगर पंचायत कछवा और मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद में अभी भी मतदान प्रतिशत थोड़ा पीछे चल रहा है , संभावना जताया जा रहा है कि आखरी समय पूरा होते होते कवर हो जाएगा , जनपद में 03 बजे तक टोटल मतदान 40.35% हुआ , जब कि सिलसिले वार देखे तो नगर पालिका परिषद मीरजापुर में 36.66% प्रतिशत , नगर पालिका परिषद चुनार में 51.75% प्रतिशत हुआ , नगर पालिका परिषद अहरौरा में 55.62% प्रतिशत मतदान हुआ , तो वही नगर पंचायत कछवा में 46.7% प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ , जनपद मिर्जापुर में टोटल मतदान प्रतिशत 03:00 बजे तक 40.35% प्रतिशत रहा ,