मिर्ज़ापुर नगर निकाय चुनाव शान्ति पूर्व सम्पन्न प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में कैद फैसला 13 मई को
मिर्ज़ापुर जनपद के तीन नगर पालिका परिषद व एक नगर पंचायत के नगर निकाय चुनाव शान्ति पूर्व तरीके से सम्पन्न हो गया , प्रशासन ने राहत की सांस लिया , तो वही मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बैलेट पेपर पर मुहर लगाकर बॉक्स में कैद कर दिया , अब 13 मई को मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशियों के दावों पर से पर्दा उठेगा किसके सर सजेगा ताज , वैसे तो हर पार्टी के प्रत्याशी अपने अपने जीत का दावा कर रहे है , लेकिन असली पर्दा 13 मई को उठेगा , आज नगर निकाय चुनाव में मतदान को लेकर प्रशासन ने भी काफी कमर कस रख्खा था , चप्पे चप्पे पर शासन प्रशासन की पैनी नजर रही , बीच बीच मे कई अफवाहें भी उड़ाई गयी , जिसका कोई असर देखने को नही मिला , 4 नगर निकायों के सभी 96 मतदान केन्द्रों के सभी 332 मतदेय स्थलों पर भारी फोर्स तैनात रही , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा पूरे लावलश्कर के साथ जनपद के चारो निकाय क्षेत्र में दौरा करते रहे