मिर्ज़ापुर नगर निकाय चुनाव में 05:00 बजे तक 48.94 प्रतिशत मतदान सबसे कम नगर क्षेत्र में
मिर्ज़ापुर जनपद में नगर निकाय चुनाव में शाम 05:00 बजे तक पूरे जनपद में जहा 48.94 प्रतिशत मतदान हुआ , तो वही मिर्ज़ापुर नगर पालिका क्षेत्र में सबसे कम 43.98% प्रतिशत ही मतदान हुआ , सबसे ज्यादा मतदान का प्रतिशत पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र में 69.66% प्रतिशत हुआ , जिसके पीछे की वजह है कि स्वंयम पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक दिन भर अहरौरा क्षेत्र में भ्रमण कर नगर पालिका क्षेत्र के मतदाताओं को घरों से निकालते देखे गए , तो वही नगर पालिका परिषद चुनार में 63.13% प्रतिशत , और नगर पंचायत कछवा में 60.00% प्रतिशत मतदान हुआ , पूरे मिर्ज़पुर जनपद के आकड़ो के मतदान प्रतिशत को देख जाए तो शाम 05:00 बजे तक 48.94% प्रतिशत मतदान हुआ ,