मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में लोगो के घरों से चोरी किये गए सोने चाँदी के आभूषण के साथ तीन गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के थाना कटरा कोतवाली व थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानो से लोगो के घरों से चोरी किये गए सोने चाँदी के आभूषण के साथ आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोनी चाँदी के जेवरात दो जोडी नई चाँदी का पायल, एक चाँदी की कमर करधनी, सात चाँदी की बिछिया, दो छोटे बच्चों की चाँदी की पायल, छः इस्तेमाली बच्चों के हाथ का कड़ा तेरह ग्राम व बाईस ग्राम कुल पैतीस ग्राम चोरी के स्वर्ण आभूषण गलाया गया सोना, दो विक्टोरिया चाँदी का सिक्का व एक लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा बरामद की, तीन आरोपी1 वाहिद इकबाल खान उर्फ कालियर पुत्र वकिल अहमद उम्र करीब 45 वर्ष निवासी मोहल्ला नाग कुन्ड गजिया कंतित थाना विन्ध्याचल, 2 रितेश कुमार सेठ उर्फ गोलू पुत्र प्रदीप कुमार सेठ उम्र करीब 29, 3 प्रदीप कुमार सेठ उर्फ दिल्लू पुत्र चुन्नीलाल उम्र करीब 60 वर्ष निवासी भटवा की पोखरी बेलवरिया का पुरा थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा गया ,