मिर्ज़ापुर नगर के सातो वार्डो में जलापूर्ति अब सोलह दिसम्बर तक होगी बहाल भारी शिल्ट बना रोड़ा
मिर्ज़ापुर नगर के जिन सातो वार्डो में टंकी की सफाई की वजह से जलापूर्ति बन्द है , उसे बहाल करने में सोलह दिसम्बर तक का समय लग सकता है , क्यों कि कई सालों बाद साफ सफाई हो रही टँकी में भारी शिल्ट जमा हुआ है , जिसको साफ करने के लिए सीडब्ल्यूआर को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है , नगर के इन सात वार्डो उत्तरी सबरी , दक्षिणी सबरी , संगमोहाल , बुंदेलखंडी , महन्त शिवाला एवं गणेशगंज में सप्लाई बाधित है , नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल सभी वार्डो में पानी सप्लाई के लिए , मिनी ट्यूबवेल , हैण्डपंप , टैंकर द्वारा सप्लाई करा रहे है , सीडब्ल्यूआर की सफाई के कारण जलापूर्ति बाधित है , तय सीमा में टंकी की सफाई न होने के कारण अब सोलह दिसम्बर तक जलापूर्ति बहाल होने की संभावना जताई जा रही है , 3150 किलो लीटर क्षमता वाली इस टंकी की सफाई कई सालों से नही हुई है , सफाई के दौरान भारी मात्रा में टंकी में शिल्ट निकाली जा रही है , गंगा प्रदूषण के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने पंद्रह दिसम्बर की मध्य रात्रि तक सीडब्ल्यूआर की टंकी की सफाई और मरम्मत कार्य पूर्ण होने की संभावना जतायी है , इस मौके पर जलकल अभियंता सुधीर वर्मा ने कहा कि सीडब्ल्यूआर की टंकी की सफाई और मरम्मत के बाद ही जलापूर्ति बहाल की जा सकेगी , अभी इन वार्डो में अस्थायी जलापूर्ति बहाल की जा रही है ,