मिर्ज़ापुर नगर के वासलीगंज घण्टाघर पाण्डेयपुर महुवरिया बिजली सप्लाई कल बाधित रहेगी
मिर्ज़ापुर नगर के फतहाँ सिविल लाइन उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 कै०वी० फीडर टाउन नं0-1 एवं 2 की विद्युत आपूर्ति कल दिनांक 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक बाधित रहेगा , ये जानकारी अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय ए के सिंह द्वारा बताया गया कि नमामि गंगे मिशन योजना के तहत फतहाँ घाट पर 33 के0वी0 ओवरहेड लाइन को भूमिगत करने के लिए कल समय 14:00 बजे से 17:00 बजे तक शटडाउन रहेगा , जिस कारण 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र सिविल लाइन से निकलने वाले 11 कै०वी० फीडर टाउन नं0-1 एवं 2 की विद्युत आपूर्ति उक्त अवधि में बाधित रहेगी , जिसकी वजह से वासलीगंज , घण्टाघर पाण्डेयपुर , महुवरिया आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेंगी , सम्मानित उपभोक्ताओं से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि उक्त अवधि में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें , अपना जरूरी कार्य विद्युत बाधित होने से पहले कर ले ,