मिर्ज़ापुर नगर के बेलतर स्थित कपड़े के शो रूम में लगी आग फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मिर्ज़ापुर नगर के थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक कपड़े के शो रूम में आज सुबह शार्ट सर्किट की वजह से भयंकर आग लग गयी, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी मौके वारदात पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया , आग में शो रूम में भरा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया, कपड़े की गोदाम में आग धधक रही थी, शोरूम गोदाम में रेडिमेड कपड़ा समेत लाखों का सामान भरा हुआ था, सब नष्ट हो गया, इस दौरान आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारी कांच लगने से जख्मी हो गए, हम आपको बता दे कि सुबह के समय नगर के बेलतर मोहल्ले में कपड़े की एक दुकान से धुँआ निकलते देख स्थानीय लोगों आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी, मौके पर अग्निशमन बल ने पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए दूसरे रास्ते से मकान के पीछे जाकर खिड़की तोड़कर धधक रही आग पर काबू पाया, अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सरोज ने बताया कि जब टीम मौके पहुंची तो दुकान के शोरूम से में धुआं भरा हुआ था, लिहाजा कड़ी मेहनत करते हुए मकान के पिछले हिस्से गली से जाकर खिड़की तोड़कर आग पर काबू पाया गया, हादसे में किसी की जान की क्षति नहीं हुई है, मकान में कोई रहता नहीं है, करीब 5 लाख का सामान जलने का अनुमान है, आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना है,