मिर्ज़ापुर नगर के बी0एल0जे0 ग्राउंड महुवरिया में आज कजली महोत्सव का है आयोजन
मिर्ज़ापुर नगर के बी0एल0जे0 ग्राउंड महुवरिया में आज वर्षा ऋतु का लोकप्रिय विधा कजली महोत्सव का भव्य आयोजन संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं महोत्सव समिति मिर्ज़ापुर के द्वारा सांय 07 बजे से आयोजित किया गया हैं , कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये सहायक पर्यटन अधिकारी ने बताया कि सांय 07ः20 से 07ः30 बजे तक कजरी गायक रमेश भंवरा की प्रस्तुति, सांय 07ः40 से 07ः50 बजे तक शेषमणि की प्रस्तुति, रात्रि 08ः00 बजे से 08ः10 बजे तक अंतरराष्ट्रीय लोकगीत/कजरी गायिका सुश्री उषा गुप्ता के द्वारा कजरी गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात रात्रि 08ः20 बजे से 08ः30 बजे तक श्री विद्यासागर की प्रस्तुति, रात्रि 08ः40 बजे से 08ः50 बजे तक सुप्रसिद्ध कजरी गायिका श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव की प्रस्तुति, तथा रात्रि 09ः00 बजे से 09ः10 बजे तक सुप्रसिद्ध कजरी गायिका पद्मश्री श्रीमती अजीता श्रीवास्तव के द्वारा कजरी गायन की प्रस्तुति की जाएगी , उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि बी0एल0जे0 ग्रांउड में आयोजित कजली महोंत्सव में पहुंचकर लोक गीत का आनन्द लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाये ,