मिर्ज़ापुर नगर के पीलीकोठी क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव उसकी पहचान मुजफ्फरपुर निवासी के रूप में हुई
मिर्ज़ापुर नगर के थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीलीकोठी में आज सुबह एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आस पास के लोगो मे हड़कम्प मच गया , क्षेत्रीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास करती रही , कई घंटों बाद मृत्यक कि पहचान राजदेव महतो पुत्र दहाउर महतो निवासी जावदी तुर्की थाना कुजनी, मुजफ्फरपुर निवासी के रूप में हुई , मिली जानकारी के अनुसार मृत्यक पीली कोठी स्थित देशी शराब की दुकान के पास भीख मांगता था वह अक्सर शराब पीते भी दिख जाता था, पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,