मिर्ज़ापुर नगर के डीजे कालोनी के पास अनियन्त्रित बाइक दीवाल से हुई टक्कर एक कि मौत
मिर्ज़ापुर थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के डीजे कालोनी तिराहे के पास बीते देर रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार अनियन्त्रित होकर सामने ट्रांसफार्मर की दीवाल से टक्कराने से बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत , जब कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया , सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , दुर्घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार शुभम पुत्र मंगरु जो कुशवाहा नगर थाना शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला था , जो बीती देर रात करीब 12:30 बजे अपने दोस्त को वासलीगंज छोड़ने के लिए जा रहा था , तभी शुभम की बाइक अनियन्त्रित होकर डीजे कालोनी तिराहे के पास लगे ट्रांसफार्मर की दीवाल से टकरा गई , जिसमे शुभम की मौके पर ही मौत हो गयी , तो वही पीछे बाइक पर बैठा उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया , जिसका इलाज जिला मंडलीय अस्पताल में चल रहा है , घटना की सूचना मिलते परिवार में कोहराम मच गया ,