मिर्ज़ापुर नगर के गणेशगंज वार्ड में गन्दा पानी की शिकायत पर ईओ पहुचे पाइप लाइन दुरुस्त करने
मिर्ज़ापुर नगर के गणेशगंज वार्ड में लोगो के पाइप से दूषित पानी आने की शिकायत मिलने पर पालिका ईओ अंगद गुप्ता एवं जलकल अभियंता सुधीर वर्मा क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन का निरीक्षण करने मौके पर पहुँचे , जानकारी के अनुसार लोगो के घरों में नलों में दूषित पानी आ रहा था , स्थानीय लोगो की शिकायत पर आज ईओ ने खुद मौके पर पहुँचकर निरीक्षण करते हुए जलकल अभियन्ता को जल्द पाइप मरम्मत का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया , मौकें पर पालिका के कर्मचारियों द्वारा खुदाई कर पाइप लीकेज की जांच किया जा रहा था , जलकल अभियंता अभियंता ने कहा है की लीकेज की जांच की जा रही है , जल्द ही इसको दुरुस्त कर पानी की सप्लाई चालू कर दी जायेगी , लीकेज मरम्मत तक टैंकर द्वारा वार्ड में पानी की अस्थायी व्यवस्था की जायेगी ,