मिर्ज़ापुर नगर के गंगा घाटो का होगा सौन्दर्यीकरण घाटों पर लगेंगे आधुनिक लाइट व सीसीटीवी कैमरे
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकार वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता व सहायक अभियन्ता सिचाई विभाग के साथ विन्ध्याचल से लेकर कचहरी घाट तक मोटरवोट से घाटो के किनारे-किनारे भ्रमण कर निरीक्षण किया , इस दौरान नार घाट, पक्का घाट, बरिया घाट सहित अन्य प्रमुख घाटो पर रूक कर स्थानीय लोगो से घाट के सौन्दर्यीकरण एवं समस्याओं के बारे में फीडबैक लिया , इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर महिलाओं को कपड़े बदलने का स्थान और घाट पर समुचित प्रकाश न होने तथा पाली तथा नाली खराब होने से काफी समस्याए बनी रहती हैं , घाट पर नाली और महिलाओं को कपड़ा बदलने की व्यवस्था पूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता को तत्काल कपड़ा बदलने के लिये इनक्लोजर लगाने का निर्देश दिया , नारघाट के पश्चिम दिशा में अधिक कटान को देखते हुए दो सौ मीटर तक बोल्डर अथवा बालू से भरे बोरे को कटान वाले स्थान पर रखकर कटान रोकने के लिए कार्य किए जाने का निर्देश सिचाई विभाग को दिया गया , इसी क्रम में नारघाट तथा अन्य सभी प्रमुख घाटों की रंगाई पुताई तथा सभी घाटो पर हाई मास्क लगाने के लिये अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा और सभी घाटों को हाई मास्क लगाकर घाटों को चमकाया तथा सौंदर्यरीकरण किया जाएगा ,