मिर्ज़ापुर नगर के अर्जुनपुर गांव में सैकड़ो बच्चो ने अनूठे प्यार के बंधन से मनाया रक्षा बंधन
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे सैकड़ो बच्चो के बीच राखी प्रतियोगीता कार्यक्रम का आयोजन अमेजिंग पावर ऑफ एजुकेशन डेवलपमेंट एंड हेल्प फाउंडेशन संस्था द्वारा कराया गया , बच्चो द्वारा अनूठे प्यार के बंधन को निभाते हुए संस्था के संस्थापक व शिक्षक अंश अनंत के कलाई में राखी बांध कर खुशियाँ मनाई , दरसल देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में अमेजिंग पावर ऑफ एजुकेशन डेवलपमेंट एंड हेल्प फाउंडेशन संस्था द्वारा 400 से अधिक गरीब, असहाय, जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है , आज उन बच्चों के बीच संस्था द्वारा राखी प्रतियोगीता कराई गई , जिसमे सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया, जो अपने हाथों से राखी बनाकर संस्था के संस्थापक व शिक्षक अंश अनंत जी के कलाई में बांध कर खुशियाँ मनाई , ऐसे मौके पर अंश अनंत भावुक होते हुए कहा की आज हमारे जीवन का बहोत बड़ा दिन हैं आज जहाँ किसी इंसान की एक बहने नहीं होती हैं , वहाँ मेरी सैकड़ो बहने हैं जिसकी पढ़ाई की जिम्मेवारी हमारी है , देश के बच्चों को शिक्षित कर मजबुत राष्ट्र बनाने में मैं अपना सर्वोच् योगदान देता रहूँगा , इन सभी बच्चों को राखी की बधाई भेट स्वरूप दिनाँक 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के दिन स्कूल बैग, कॉपी, किताब, रबड़, पेंशिल, कटर, जूता, मोजा, इत्यादि पढ़न पाठ्य सामग्री वितरण करूँगा , इस मौके पर संस्था के शिक्षक सत्यव्रत, सत्यम्, शिवम, रंजना, रागिनी, अनुराधा मौजूद रही ,