मिर्ज़ापुर नगर के S.N. पब्लिक स्कूल का लगातार शिक्षा को लेकर चल रहा है सुर्खियों में
मिर्ज़ापुर नगर के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान के रूप में अपनी पहचान को आगे बढ़ाते हुए S.N. पब्लिक स्कूल के छात्र व छात्राये शिक्षा को लेकर अपने स्कूल व अपने माता पिता के नाम को गौरवशाली रूप में सुर्खियों में छा गया है , लगातार स्कूल में शिक्षा प्राप्त किये छात्र व छात्राये गौरवशाली इतिहास रचते जा रहे है , स्कूल के डायरेक्टर राजेश सिंह अपने विद्यालय के बच्चों का हौसला अफजाई बढ़ाते हुए नाम रौशन करने वाले बच्चों को गोल्ड मेडल पहनाते हुए 5100/- रूपये का पारितोषिक प्रदान किया , विद्यालय के डॉयरेक्टर राजेश सिंह ने अभी कुछ दिनों पहले ही NEET , व IIT दिल्ली में प्रवेश मिलने पर गदगद दिखाई पड़े थे , अब स्कूल के एक और बच्चे आदित्य चन्द्रा S/O दिनेश चन्द्रा ने MAINS में 99% अंक प्राप्त कर JEE ADVNCE की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल के गौरव को और आगे बढ़ा दिया है , आदित्य चन्द्रा को IIT Patna में B.Tech Course के तहत B.Tech in Engineering Physics. में प्रवेश मिला , जिसकी जानकारी होते ही स्कूल के डायरेक्टर राजेश सिंह ने छात्र आदित्य चन्द्रा के बारे बताया कि हमारे स्कूल में पहली कक्षा से 12 वीं कक्षा तक का आदित्य चन्द्रा छात्र रहा है , आदित्य चन्द्रा का इण्टर में 90 प्रतिशत अंक रहा , आदित्य चन्द्रा अपने दिये गये साक्षात्कार में सफलता का रहस्य अपने शिक्षकों और माता-पिता की प्रेरणा को बताया और कहा कि छात्र अपने जीवन में तभी सफल होता है जब एकाग्रचित होकर पठन-पाठन का कार्य करता है और कभी भी अपने मन में निराशा का अंकुर नही पैदा होने देता और सफलता के लिए संयमित होकर परिश्रम करता है , विद्यालय के डॉयरेक्टर राजेश सिंह ने आदित्य चन्द्रा को गोल्ड मेडल प्रदान करते हुए 5100/ रूपये का पारितोषिक प्रदान किए , उन्होंने कहा कि बच्चो को कड़ी मेहनत के साथ-साथ कभी भी धैर्य और विश्वास का दामन नही छोड़ना चाहिए , तभी छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है , परिश्रम एक दिन जीवन में अवश्य परिवर्तन लाती है ,