मिर्ज़ापुर नगर के GIC मैदान में 21 मार्च से 29 मार्च तक अलविदा तनाव कार्यक्रम का शुभारंभ
मिर्ज़ापुर नगर के राजकीय इण्टर कालेज (GIC) मैदान में ब्रह्माकुमारीज संस्था सेवा की ओर से 21 मार्च से 29 मार्च तक अलविदा तनाव कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, आज पत्रकार वार्ता के दौरान विश्व विख्यात तनाव प्रबंधन विशेषग्या ब्र कु पूनम बहन ने कहा कि तनाव आज समाज के हर वर्ग में हमारे जीवन को प्रभावित कर रहा है, तनाव संबंधों में बिखराव, स्वास्थ्य जनित समस्याओं और अनेक सामाजिक विसंगतियों को जन्म दे रहा है, इसका एक मात्र उपाय है आध्यात्मिक जीवन शैली, किंतु लोग इसको बहुत कठिन समझते है, यह कार्यक्रम लोगों को सहज रीति से जीवन जीने की कला सिखलाएगा, इस अवसर पर वरिष्ठ भ्राता बी के पंकज भाई जी और सोनभद्र सेवा केन्द्र प्रभारी बी के सुमन दीदी भी उपस्थित थे ,