मिर्ज़ापुर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा नदी तटवर्ती इलाके के लोगो मे चिंता
मिर्ज़ापुर गंगा नदी कुछ दिनों शान्त रहने के बाद फिर से दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है , बढ़ते गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगो मे एक बार चिंता फिर से बढ़ गयी है , बीते कुछ दिनों तक लगातार गंगा नदी का जल स्तर में घटाव देखने को मिल रहा था , लेकिन इन दिनों फिर गंगा नदी उफान पर आगे बढ़ रही है , आज शाम चार बजे जारी MCD के आकड़ो के मुताबिक गंगा नदी दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ते हुए 70.74 मीटर तक पहुच गयी है , जिससे तटवर्ती इलाके के रहने वाले लोगो की चिंता बढ़ गयी है , जनपद की चेतावनी बिंद 76.724 व खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है , गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण घाटो की सीढिया व रेलिंग डूबने लगी है ,