मिर्ज़ापुर दो थाना क्षेत्रो से फरार दो वारण्टी गिरफ्तार 16 लोगो का आठ थानों पर शांति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के दो थाना क्षेत्रो से फरार दो वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो दूसरी तरफ आठ थानों पर 16 लोगो का शांति भंग में चालान किया गया, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने फरार एक वारण्टी अनिल कुमार पुत्र पंचम निवासी बरकछा थाना कोतवाली देहात को घर से गिरफ्तार किया, थाना कोतवाली कटरा पुलिस भी फरार एक वारण्टी राहुल सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर निवासी शितला माता मंदिर थाना कोतवाली कटरा को उसके घर से गिरफ्तार कर दोनों वारंटियों को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के आठ थानों पर पुलिस ने 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता शान्ति भंग की धारा 170/126/135 में चालान किया, जिसमे थाना कोतवाली कटरा में 02, थाना विन्ध्याचल में 03, थाना कछवां में 02, थाना चिल्ह में 01, थाना लालगंज में 01, थाना हलिया में 01, थाना जिगना में 05, थाना जमालपुर में 01 कुल 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता शान्ति भंग की धारा 170/126/135 में चालान किया गया,