मिर्ज़ापुर देहात कोतवाली लंका पहाड़ी क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के लंका पहाड़ी गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच में जुट गई , मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के लंका पहाड़ी गांव में आज सुबह एक 30 वर्षीय युवक दिलीप गुप्ता पुत्र पन्ना लाल अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया , परिजनों को पता तब चला जब दिलीप की पत्नी कमरे में गयी तो उसका शव फंदे से लटकता देख चीख चीखकर चिल्लाने लगी , परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी , बताया गया कि दिलीप गुप्ता रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था , सुबह जब उसकी पत्नी कमरे में गयी तो वह फंदे से लटकता मिला , मौके पर मौजूद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ,