मिर्ज़ापुर देहात कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर आये जानवर को बचाने के चक्कर मे एक महिला की मौत
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के भरपुरा गांव में सड़क पर अचानक आये जानवर को बचाने के चक्कर में जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार अनियन्त्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गए , बाइक के पीछे बैठी महिला की गिरकर घटना स्थल पर ही मौत हो गयी , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बेल्वरिया गांव की रहने वाली आरती देवी पत्नी पप्पू अपने देवर के साथ मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रही थी , भरपुरा गांव के पास अचानक सड़क पर जानवर आ गया , बाइक चालक जानवर को बचाने के चक्कर मे अनियन्त्रित होकर गिर गया , जिसकी वजह से आरती देवी बुरी तरह से घायल हो गयी , इस दुर्घटना में आरती देवी की मौके पर ही मौत हो गयी , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,