मिर्ज़ापुर देहात कोतवाली के बरकछा घाटी पर बस को ओवरटेक करने में ट्रक टकराई कई घायल
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा घाटी पर चढ़ रहे बस को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक बस की साइड से टकरा गयी, बस में शव का दाहसंस्कार कर सवार कई लोग घायल हो गए, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल भेजा, बताया गया कि घायलो में एक व्यक्ति का हाथ कट कर जमीन पर गिर गया, जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया , बस में सवार लोग सोनभद्र के शाहगंज के रहने वाले थे, जो अपने परिजनों का मिर्ज़ापुर में दाहसंस्कार करने आये थे वापस सोनभद्र की ओर लौट रहे थे, तभी थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा घाटी पर ये हादसा हो गया ,