मिर्ज़ापुर दीवानी न्यायालय में चेक बाउन्स मुकदमों के निस्तारण के लिए 22 अगस्त को लोक अदालत
मिर्ज़ापुर जनपद के दीवानी न्यायालय में विचाराधीन चेक बाउन्स मुकदमों के निस्तारण के लिए 22 अगस्त को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा , उच्च न्यायालय इलाहाबाद कार्यपालक अध्यक्ष उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल की अध्यक्षता में चेक बाउन्स धारा-138 एन.आई. एक्ट के मुकदमें को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण के लिए दिनांक 12-08-2023 को 10.30 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर मिर्ज़ापुर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा , चेक बाउन्स धारा-138एन.आई. एक्ट के मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण कराने के लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया है , विशेष लोक अदालत के पूर्व पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह-समझौता कराने के लिए पांच बैठके आहूत करने के लिए भी सम्बन्धित न्यायालयों को निर्देशित किया गया है , उन्होंने कहा कि किसी भी पक्षकार को दण्डित नहीं किया जाता है बल्कि, विशेष लोक अदालत में उभयपक्ष को न्याय आसानी से समय पर मिल जाता है ,