मिर्ज़ापुर दलित बस्तियों में भाजपा नेता मनोज जायसवाल का चौपाल कार्यक्रम जारी
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग हिस्सो में बीते एक सप्ताह से भाजपा नेता मनोज जायसवाल प्रति दिन दलित बस्तियों में जाकर दलितों के बीच सरकार की उपलब्धियों को लेकर संपर्क अभियान करते आ रहे है , भाजपा के वरिष्ठ व कर्मठ नेता मनोज जायसवाल ये अभियान भाजपा आलाकमान के निर्देश पर मिर्ज़ापुर जनपद के विभिन्न दलित बस्तियों में घर-घर जन संपर्क व र्चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से लोगो तक पहुचा रहे , आज भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने नगर विधानसभा क्षेत्र के कोन मंडल ग्राम सभा अनुरूद्धपुर के करारे दलित बस्ती में चौपाल लगाकर व दलितों के घर-घर जाकर जन सम्पर्क करते हुए मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया , उन्होंने पीएम मोदी ने द्वारा दलितों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना के बारे में दलितों से बात करते हुए कहा कि मोदी सरकार की योजना का लाभ दलित समाज को हुआ है , भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण धरातल पर उतारा है , जिससे सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ दलित समाज को भी हुआ है , जिसमे पीएम आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत, अन्न योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगो तक पहुंचा है , उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ घोषित किया है , जो अब तक किसी अन्य सरकार द्वारा नही किया गया था , भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने अपने संबोधन में बताया कि कांग्रेस सरकार ने डॉ•भीम राव जी को लोक सभा मे जाने का विरोध किया था ये कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता को स्पष्ट करता है , भाजपा ने सबका साथ सबका विकास और सबपर विश्वास के नारे को चरितार्थ करते हुए सरकार की योजना का लाभ सभी को दिया है , कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण व संचालन नागेन्द्र कुमार ने किया , इस मौके पर अमरनाथ, रामआसरे, सौरभ, अजय, राजमन, पारस सहित बड़ी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे,