मिर्ज़ापुर दर्शनार्थियों की पिकअप डिवाइडर से टकराई दो की मौत दो दर्जन दर्शनार्थी घायल
मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र के दुबार कला से विन्ध्याचल दर्शन पूजन करने आ रहे दर्शनार्थियों की पिकअप गाड़ी अनियन्त्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी , पिकअप गाड़ी पर सवार करीब दो दर्जन से अधिक लोगो मे चीख पुकार मच गई , उस दुर्घटना में मौके पर ही दो लोगो की मौत हो गयी , जब कि पांच लोगों की हालत को गम्भीर देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया , तो वही एक दर्जन से अधिक घायलो का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है , श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर थाना लालगंज क्षेत्र के कुशियरा जंगल के पास डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी गयी , जिस पर सभी सवार 30 लोग दर्शनार्थी थे , जो थाना लालगंज क्षेत्र के दुबार कला गांव से विन्ध्याचल दर्शन पूजन करने के लिए आ रहे थे , दर्शनार्थियों की गाड़ी लालगंज क्षेत्र के कुशियरा जंगल के पास डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी गयी , दुर्घटना में दो दर्शनार्थियों की मौके पर ही मौत हो गयी , गंभीर रूप से घायल पांच दर्शनार्थियों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है , बाकी घायल दर्शनार्थियों का जिला मंडलीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है ,