मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस के आलाधिकारी ने आमजन की समस्या सुनी
मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल सहित पुलिस के आलाधिकरियो ने जनपद के विभन्न थानों पर बैठकर पीड़ित आमजन की समस्या सुन सम्बंधित अधिकारियों को जांच कर निस्तारण का दिया आदेश , मिर्ज़ापुर जनपद के समस्त थानों में आज थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया था , पुलिस उपममहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र ‘आर0पी0 सिंह’ क्षेत्राधिकारी लालगंज व नायब तहसीलदार के साथ थाना सन्तनगर पर तो वही जिलाधिकारी ‘दिव्या मित्तल’ व पुलिस अधीक्षक ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली देहात पर उपस्थित रह कर आने वाले आमजन की शिकायतें सुनी गईं , समस्या के निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया , इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर , क्षेत्राधिकारी नगर व अपर जिलाधिकारी द्वारा थाना कोतवाली शहर पर, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली कटरा पर, अपर जिलाधिकारी द्वारा थाना विन्ध्याचल पर , क्षेत्राधिकारी सदर व नायब तहसीलदार द्वारा थाना चील्ह पर , तहसीलदार लालगंज द्वारा थाना लालगंज पर , उपजिलाधिकारी लालगंज द्वारा थाना हलिया पर , अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा थाना चुनार पर , क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा थाना अदलहाट पर, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व उपजिलाधिकारी द्वारा थाना मड़िहान पर सम्बन्धित थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया , साथ ही शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया ,