मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर आलाधिकारियों ने आमजन की सुनी समस्या
मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज जनपद के समस्त थानों पर पुलिस व प्रशासनिक के आलाधिकारियों ने आने वाले आमजन की समस्याओ को सुना, शासन के निर्देशानुसार (प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार) को जनता की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, समाधान दिवस पर “राजेश प्रकाश” मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल व "आर.पी. सिंह" पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र द्वारा थाना चिल्ह पर तथा पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी द्वारा थाना विन्ध्याचल पर जनता की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को निरस्तारित हेतु निर्देशित किया, इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना जिगना पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कोतवाली देहात व थाना कछवां पर, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली शहर पर, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा थाना कोतवाली कटरा पर, क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना पड़री, क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा थाना अदलहाट व थाना जमालपुर पर, अपर जिलाधिकारी द्वारा थाना ड्रमण्डगंज पर, क्षेत्राधिकारी लालगंज व तहसीलदार द्वारा थाना लालगंज पर, तहसीलदार द्वारा थाना राजगढ़ व थाना हलिया पर, क्षेत्राधिकारी मड़िहान द्वारा थाना मड़िहान पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर कुछ मामले को मौके पर निस्तारण कराया गया, शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के लिए रवाना किया ,