मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर पुलिस ने गुण्डा एक्ट के अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर पुलिस ने गुण्डा एक्ट के अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को मुखबिर से मिली सूचना जिसके आधार पर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर थाना सन्तनगर क्षेत्र से धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त शिवा दूबे उर्फ सतीश दूबे पुत्र लक्ष्मीकान्त निवासी पथरौर थाना सन्तनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया,