मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना सन्तनगर पर सात अगस्त को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी , पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाबालिक लड़की को पूर्व में ही बरामद कर लिया था , आज मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त मनोज पुत्र जग्गीलाल निवासी ग्राम दाती थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर धारा 363, 342, 376, 34 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट में कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया ,