मिर्ज़ापुर थाना संतनगर के वायरल वीडियो के आधार पर कई पुलिस कर्मी निलम्बित
मिर्ज़ापुर थाना संतनगर में बीते दिनों पुलिस कर्मियों के आपस के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने वायरल वीडियो की जांच कराई जिसके आधार पर थाना संतनगर में तैनात कई पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने निलम्बित कर दिया , पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि थाना संतनगर से सम्बन्धित एक वीडियों वॉयरल हुआ था , जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लालगंज से जांच करायी गयी , जांच में कतिपय आरोपों के प्रमाणित होने पर दोषी पाये गये पुलिस कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है , जिसमें संलिप्त 1.मु0आरक्षी-नामवर सिंह यादव , 2.मु0आरक्षी-धर्मेन्द्र सिंह को पदच्युत किया गया है , तथा मु0आऱक्षी-देव प्रकाश पाण्डेय 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के विरूद्ध पदच्युत की कार्यवाही हेतु सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से पत्रचार किया गया है , तथा 1.उप-निरीक्षक मनोज उपाध्याय , 2.मु0आरक्षी-उपेन्द्र सिंह ,3.मु0आरक्षी-करन सिंह यादव, 4.आरक्षी-विमलेश सिंह ,5.आरक्षी-लखन रावत ,6.आरक्षी-नागेन्द्र कुमार यादव को निलम्बित कर दिया गया है ।