मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल पुलिस ने हत्या मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पर दिनांकः 19.02.2024 को अजीत कुमार पुत्र मणीशंकर शर्मा निवासी मुरकही खगड़ीया बिहार द्वारा अपने भाई की हत्या करने के सम्बन्ध मे तहरीर दिया था, जिसके आधार पर थाना विन्ध्याचल पर धारा 302, 201 में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर आरोपी धीरज तिवारी पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद तिवारी निवासी सरोई थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए को आरोपी को जेल भेजा ,