मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के धनसीरिया में शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया पुलिस ने लिया संज्ञात
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामसभा धनसीरिया में कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच करते हुए, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन द्वारा बताया गया कि जाँच में पाया गया कि आज से लगभग 10-12 दिन पूर्व वहां पर बच्चे खेल रहे थे, जिससे रेलिंग टेढ़ी हो गयी थी, तथा प्रतिमा भी खिसक गयी थी, प्रतिमा को मौजूदा ग्राम प्रधान द्वारा ससम्मान पंचायत भवन में रखा दिया गया था,प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने जैसी कोई घटना घटित नही हुई है,, प्रतिमा को उसी स्थान पर सुव्यवस्थित कराया जा रहा है, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश है ,