मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान में तैनात मुख्य आरक्षी की कमरे में अचानक गिरने से मौत
मिर्ज़ापुर जनपद के थाना मड़िहान में तैनात मुख्य आरक्षी ज्ञान सिंह पुत्र शिवनरायण सिंह बीती रात अपने कमरे में अचानक गिरने से उनकी मौत हो गयी , पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना मड़िहान के मुख्य आरक्षी ज्ञान सिंह पुत्र शिवनरायण सिंह उम्र करीब-55 वर्ष जो ग्राम हामापुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले थे , जिनका PNO- 880890281 जो अपने कमरे में अचानक गिर पड़े थे , जिनको वहां से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया , जहां पर डॉक्टरों ने उंन्हे मृत घोषित कर दिया है , उक्त मुख्य आरक्षी वर्तमान समय में थाना मड़िहान जनपद मिर्ज़ापुर मे नियुक्त थे , बताया गया कि मुख्य आरक्षी ब्रेन ट्यूमर बीमारी से ग्रसित थे , मृतक ज्ञान सिंह वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे ,