मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कम्प
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान चौकी पटेहरा क्षेत्र के रजौहा बाजार से गढ़वा की तरफ जाने वाले मार्ग पर ग्राम शेरुवा सिवान में रोड के दाहिने तरफ एक अज्ञात युवक उम्र करीब 30 वर्ष का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी व थानाध्यक्ष मड़िहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त की कार्यवाही कराने का प्रयास करते रहे , मृतक के बाएं हाथ पर सोमारी राम आसरे हिंदी में अंकित है जिसके जरिए पहचान कराने का पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है, पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया देखने व वहा मौजूद लोगों के वार्ता कर स्थान का भौतिक निरीक्षण करने पर दुर्घटना होना प्रतीत हो रहा है, थाना मड़िहान पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जें में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाह को पूरा किया गया ,