मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के कलवारी में टेलर की टक्कर से बच्चे की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के कलवारी के पास तेज रफ्तार टेलर ने स्कूल जा रहे बच्चों रौंद दिया, जिसमे एक बच्चे की मौके पर मौत हो गयी , तो वही दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, बच्चे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकारी रोडवेज की बस में तोड़फोड़ कर सड़क को जाम कर दिया, बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोट आने की सूचना है , मौके पर पहुंचे एसपी सीटी नितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया ,