मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में खुलेआम बीच सड़क पर चाकू बाजी
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली के गुड़सडी पुलिस चौकी क्षेत्र के सरैया गांव मे पुराने चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर खुलेआम बीच सड़क पर चाकू बाजी की घटना हुई, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, बताया गया कि दोनों रिश्ते में चाचा, भतीजा है, एक दूसरे के पड़ोस में रहते है , दरसल पूरा मामला चाचा लालचन्द्र और भतीजा अमृतलाल के बीच जमीन विवाद बहुत पहले से चल रहा है, आज चाचा ने बीच सड़क पर रोककर भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया , इस हमले में अमृत लाल लहूलुहान हो गया, काफी देर तक दोनों के बीच सड़क पर हाथापाई होती रही, बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ लग गयी, और लोग वीडियो बनाते रहे , लेकिन किसी ने दोनों को छुड़ाने के प्रयास नही किया , घटना शनिवार की है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल भेजवाया, पुलिस द्वारा बताया गया कि अमृतलाल बिंद के ऊपर उनके सगे पट्टीदार लालचन्द्र व हरिराम ने धारदार हथियार से चोट पहुंचाई है , दोनों पक्षों के मध्य जमीनी विवाद का है , एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है, अन्य के गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है ,