मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा चौकी अंतर्गत लोअर खजुरी बांध में नहाते समय डूबे युवक का मिला शव
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा चौकी अंतर्गत लोअर खजुरी बांध में होली खेलकर नहाने गया युवक नहाते समय बांध में डूब गया था, पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश करा रही थी, आज डूबे युवक के शव को गोताखोरों की मदद से बांध से बाहर निकाला गया , हम आपको बता दे कि होली खेलने के बाद थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा का रहने वाला युवक कपड़ा धुलने व नहाने के लिए परिवार के साथ बरकछा चौकी अंतर्गत लोअर खजुरी बांध पर गया था, नहाने के दौरान युवक बांध में डूब गया था , पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से आज डूबे युवक के शव को बरामद कर लिया , पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करने में जुट गई ,