मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र से पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना ड्रमण्डगंज पर एक महिला ने बीते 12 जुलाई को नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध घर में घूस कर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था , जिसके आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर धारा 376, 452, 506 मामला दर्ज हुआ था, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक काशी सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचकर अभियुक्त फूलचन्द्र पुत्र शिवराम निवासी ग्राम चन्द्रगढ़ मुडैल थाना ड्रमण्डगंज को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेजा ,