मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र का फरार वारण्टी गिरफ्तार आठ थानों पर 29 व्यक्तियों का शांति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर पुलिस द्वारा फरार एक वारण्टी चन्द्रमा पुत्र लालचन्द्र निवासी तेतरियाखुर्द थाना जमालपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के आठ थानों पर पुलिस ने 29 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता शान्ति भंग की धारा 170/126/135 में चालान किया, जिसमे थाना कोतवाली कटरा में 07, थाना विन्ध्याचल में 05, थाना कोतवाली देहात में 01, थाना चील्ह में 02, थाना पड़री में 04, थाना हलिया में 05, थाना अदलहाट में 03, थाना ड्रमण्डगंज में 02 कुल 29 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता शान्ति भंग की धारा 170/126/135 में चालान किया गया,