मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में तीन आईपीएल सट्टेबाजों को पुलिस ने जुआ खेलते किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के वासलीगंज में धड़ल्ले से आईपीएल क्रिकेट पर सटोरियों द्वारा सट्टेबाजी पर दांव लगाकर हार जीत की बाजी खेली जा रही थी, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आपीएल सट्टेबाजों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया, पुलिस जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ थाना कोतवाली शहर क्षेत्र से सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया, जिसमे 1.विनय कुमार केशरी उर्फ बन्टी पुत्र स्व0 भोलानाथ केशरी निवासी आचार वाली गली थाना कोतवाली शहर, 2. अनुप गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता निवासी वासलीगंज थाना कोतवाली शहर व 3. हिमान्शु गुप्ता पुत्र भगवानदास गुप्ता निवासी संकटमोचन थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार कर बाजी पर लगाये गए 61 सौ रूपये नगद बरामद किया , सभी के खिलाफ धारा ¾ उत्तर प्रदेश जूआ अधिनियम व 420 में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई ,