मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के घोड़े शहीद गंगा नदी घाट पर स्नान करते समय डूबे युवक का मिला शव
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के घोड़े शहीद गंगा नदी घाट पर कल स्नान करते समय 28 वर्षीय युवक संतोष कुमार पुत्र स्व0 गंगाराम निवासी घुरहू पट्टी थाना कोतवाली शहर उम्र करीब 28 वर्ष घोड़े शहीद के गंगा नदी घाट पर स्नान करते समय डूब गया था , स्थानीय गोताखोरो व एसडीआरएफ की मदद से डूबे संतोष की कल से ही तलाश कराई जा रही थी , एसडीआरएफ की टीम ने डूबे संतोष के शव को गंगा नदी से खोज बाहर निकाला , शव देखते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था , पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की गई,