मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के घोड़े शहीद गंगा नदी घाट पर स्नान करते समय एक युवक की डूबने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के घोड़े शहीद गंगा नदी घाट पर आज स्नान करते समय एक 28 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पुत्र स्व0 गंगाराम निवासी घुरहू पट्टी थाना कोतवाली शहर उम्र करीब 28 वर्ष घोड़े शहीद के गंगा नदी घाट पर आज स्नान करते समय डूब गए , स्थानीय लोगो की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी सहित थाना कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुँच कर स्थानीय गोताखोरो की मदद से डूबे संतोष की तलाश कराई जा रही है , खबर लिखे जाने तक डूबे संतोष का शव बरामद नही किया जा सका था ,