मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से युवती को भगाने व दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से एक युवती को भगाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को थाना कोतवाली देहात पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया था , जिसके आधार पर धारा 366, 504 में मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए लड़की को बरामद कर लिया था , तो वही आज मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त अरविन्द पटेल पुत्र राजकुमार पटेल निवासी उल्होपुर थाना अदलहाट जनपद मिर्ज़ापुर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा ,